कश्मीरी युवाओं पर बने वीडियो पर भरोसा करना असुरक्षित : चिदंबरम
इस वीडियो में कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों की वर्दी पहने लोगों को चार निर्वस्त्र युवाओं को हांकते हुए दिखाया गया है।
यहां संवाददाताओं द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में चिदंबरम ने कहा, "कोई भी इस वीडियो को प्रामाणिक नहीं बता सका है। वीडियो में जिन लोगों को दिखाया गया है उनमें से कोई भी सामने नहीं आया या उन्होंने इस संबंध में बात नहीं की।"
उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि इस वीडियो की शूटिंग कहां हुई है और इसमें दिखाए गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।
उन्होंने कहा, "इस वीडियो पर भरोसा करना या किसी नतीजे पर पहुंचना असुरक्षित है।"
गुरुवार को मीडिया में खबरें आईं कि श्रीनगर में एक वीडियो बड़े पैमाने पर दिखाया जा रहा है जिसमें वर्दीधारी सुरक्षाकर्मियों को घाटी में चार युवा निर्वस्त्र पुरुषों को हांकते हुए दिखाया गया है।
गौरतलब है कि यू-ट्यूब और फेसबुक पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह वीडियो अपलोड किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications