सेंसेक्स में 133 और निफ्टी में 32 अंकों की बढ़त (लीड-1)
मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार के दौरान तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 132.95 अंक उछलकर 18,799.66 पर और निफ्टी 32.20 अंक बढ़कर 5640.05 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार सुबह 18, 669.12 पर खुलने के बाद 18,823.17 के उच्च स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 54.31 अंक उछलकर 8050.73 पर और स्मॉलकैप 33.20 अंक उछलकर 10,249.25 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाले निफ्टी सूचकांक ने 5608.10 और 5647.45 के बीच कारोबार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications