टिकाऊ विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : सोनिया
दादरी विद्युत संयंत्र की नवनिर्मित दूसरी इकाई को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सोनिया ने कहा, "टिकाऊ विकास सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। हम जो कुछ भी करते हैं उसमें हमें जंगल और पर्यावरण को नहीं भूलना चाहिए। किसानों को पर्याप्त मुआवजा मिलना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि नए उद्योगों और आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण जरूरी है लेकिन जमीन अधिग्रहण के बदले में किसानों को पर्याप्त मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों की जीविका प्रभावित होने पर उन्हें वैकल्पिक रोजगार मुहैया कराए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण के लिए हरियाणा में बेहतर कानून निर्मित किया गया है, दूसरे राज्यों को भी इस तरह के कानून बनाने चाहिए।
गांधी ने कहा कि देश की अधिकांश आबादी गांवों में रहती है। यह हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि वंचित वर्ग को सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि हमें अपने आर्थिक विकास को जारी रखना है तो ऊर्जा क्षेत्र का तेजी से विकास करना होगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिन्दे भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications