खाद्य महंगाई दर बढ़कर 11.47 प्रतिशत हुई
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस सप्ताह प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की महंगाई दर 15.4 प्रतिशत हो गई जो कि इससे पहले के सप्ताह में 15.19 प्रतिशत थी। ईंधन कीमतों की महंगाई दर 12.71 प्रतिशत पर स्थिर रही।
पिछले साल के इसी सप्ताह के मुकाबले प्रमुख खाद्य पदार्थो की कीमतों में हुआ उतार-चढ़ाव निम्न लिखित है:
मोटे अनाज: 5.07 प्रतिशत
चावल: 4.74 प्रतिशत
गेहूं: 7.04 प्रतिशत
दालें: 13.44 प्रतिशत
सब्जियां: (-)9.38 प्रतिशत
फल: 10.34 प्रतिशत
दूध: 17.60 प्रतिशत
आलू: (-)50.44 प्रतिशत
प्याज: (-)10.32 प्रतिशत
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications