अभिनेता, निर्देशक वेणु नागावैली का निधन
लोकप्रिय लेखक और टीकाकार नागावैली आर.एस. कुरुप के बेटे नागावैली ने बुधवार रात आखिरी सांस ली। यहां गुरुवार शाम उनका अंतिम संस्कार होगा।
नागावैली पहले आकाशवाणी में काम करते थे। उन्होंने 1978 में अभिनय की दुनिया में आने का निर्णय लिया और उनकी पहली फिल्म 'उल्काडल' थी।
उन्होंने 35 फिल्मों में अभिनय किया था लेकिन लेखक और निर्देशक के बतौर उन्हें ज्यादा ख्याति मिली।
उन्होंने 'सुगामोदेवी', 'सर्वकलाशाला', 'हेय ऑटो' और 'लाल सलाम' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।
संयोगवश नागावैली मलयालम फिल्मोद्योग के ऐसे चौथे कलाकार हैं जिनका पिछले एक साल में जिगर की बीमारी से निधन हुआ है।
पिछले साल मलयालम फिल्मोद्योग ने प्रख्यात निर्देशक लोहितदास, लोकप्रिय अभिनेता मुरली और राजन पी. देव को खो दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications