अफगानिस्तान में हम जीत के करीब हैं : मुल्ला उमर

बीबीसी के मुताबिक मुल्ला उमर ने एक बयान जारी कर गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से कहा कि वह 'बिना शर्त और जल्द से जल्द' अपने सैनिकों की वापसी सुनिश्चित करें।

नाटो गठबंधन सेनाओं के नेतृत्व में 150,000 सैनिक अफगानिस्तान में आतंकवादियों का मुकाबला कर रहे हैं।

अमेरिका ने हालांकि जुलाई 2011 तक अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से हटाने की समयसीमा निर्धारित की है, लेकिन यह सब कुछ परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। ओबामा ने गत् दिसम्बर में 30,000 और अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान में तैनाती की घोषणा की थी।

मुल्ला उमर का यह बयान एक जेहादी वेबसाइट पर जारी किया गया। बयान में कहा गया है, "हमलावर काफिरों पर हमारी जीत अब साफ दिखाई दे रही है और यह सब अल्लाह की मेहरबानी और आपसी एकता की वजह से हुआ है।"

मुल्ला उमर ने हालांकि तालिबान लड़ाकों को निर्देश दिया है कि वह तालिबान के नियम और कानून को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचाएं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+