लोहारी नागपाली परियोजना के पक्ष में उक्रांद मुखर
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने विधानसभा घेरने का एलान करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी लोहारी नागपाली परियोजना की खातिर किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
पंवार ने कहा कि इस परियोजना को एक साजिश के तहत स्थगित किया गया है। यह परियोजना राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
गौरतलब है कि केंद्र द्वारा लोहारी नागपाली जल विद्युत परियोजना को स्थगित किए जाने के बाद से उक्रांद अपने तेवर कड़े किए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications