कुरान जलाने की योजना से चिंतित हैं मून
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मून ने कहा कि वह इस योजना से बेहद चिंतित हैं। अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले की नौवीं बरसी पर एक धार्मिक समूह ने कुरान जलाने की योजना बनाई है।
मून ने कहा कि कुरान जलाने की घटना से दुनियाभर में सद्भाव, बौद्धिक समझ और एक दूसरे की संस्कृति और धर्म के प्रति सम्मान पैदा करने के संयुक्त राष्ट्र और बहुत से अन्य लोगों के प्रयासों को धक्का लगेगा।
फ्लोरिडा में गेन्सविला के डोव वर्ल्ड आउटरेज सेंटर के करीब 50 लोगों के समूह के पादरी टेरी जोंस ने अपनी इस योजना को रद्द करने से इंकार कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications