सोमालियाइ लुटेरों ने किया मालवाहक पोत पर कब्जा
नैरोबी, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अदन की खाड़ी में सोमालियाइ लुटेरों ने एक मालवाहक पोत को चालक दल के 18 सदस्यों के साथ अपने कब्जे में ले लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यूरोपीय संघ के नौसेना के प्रवक्ता जॉन हार्बर ने बताया कि 'एमवी ओलिब जी पोत' से संपर्क साधने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पोत पर सवार चालक दल के सदस्यों में जॉर्जिया के 15 और तुर्की के तीन नागरिक शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications