बंधक पुलिसकर्मियों की रिहाई को लेकर सस्पेंस

स्थानीय मीडिया का दावा है कि पुलिसकर्मियों को रविवार सुबह छोड़ दिया गया लेकिन पुलिस बल ने भी अपने तीनों साथियों की रिहाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने रविवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से कहा कि उन्हें बंधक पुलिसकर्मियों की रिहाई की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी कोई जानकारी होगी तब वह खुद मीडिया को बता देंगे।
इसके पूर्व स्थानीय पत्रकारों ने सूचना दी थी कि नक्सलियों ने तीनों बंधकों को सुबह बांका और जमुई जिले की सीमा पर बेलहर पहाड़ी पर रिहा कर दिया। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
सवाल यह उठता है कि यदि रिहाई नहीं हुई है, तो बिहार पुलिस हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठी है। अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई। कुल मिलाकर प्रशासन नक्सलियों के आगे बेबस सा दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications