सीएम को बंधक पुलिसकर्मियों की रिहाई की जानकारी नहीं

राज्य के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने रविवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें बंधक पुलिसकर्मियों की रिहाई की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी कोई जानकारी होगी तब वह खुद मीडिया को बता देंगे।
इसके पूर्व स्थानीय पत्रकारों ने सूचना दी थी किनक्सलियों ने तीनों बंधकों को सुबह बांका और जमुई जिले की सीमा पर बेलहर पहाड़ी पर रिहा कर दिया। पुलिस इसकी पुष्टि नहीं की है।
इसके पूर्व शनिवार रात नक्सलियों ने बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को बिना शर्त सुबह आठ बजे तक रिहा करने की बात कही थी। बंधक पुलिसकर्मियों में रूपेश कुमार सिन्हा (बेतिया), अभय यादव (बेगूसराय) तथा एहतशाम खान (मांडर, रांची) शमिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को नक्सलियों ने लुकस टेटे नाम के एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी। टेटे को भी नक्सलियों ने पिछले रविवार को रूपेश, अभय और एहतशाम के साथ अगवा किया था।












Click it and Unblock the Notifications