टाटा ग्रुप की उत्तराधिकारी बनने की रेस से बाहर हुईं नूयी
नई दिल्ली। रतन टाटा की उत्तराधिकारी बनने की अटकलों को विराम देते हुए पेप्सिको की मुख्य कार्याधिकारी इंदिरा नूयी ने कहा है कि वो रतन टाटा की उत्तराधिकारी बनने की रेस में शामिल नहीं हैं और अपने काम में खुश हैं। गौरतलब है कि टाटा ग्रुप के अध्यक्ष पद के लिए रतन टाटा के भावी उत्तराधिकारी के रूप में इंदिरा नूयी के नाम का कयास भी लगाया जा रहा था।
पढ़ें बिजनेस की खबरें | पढ़ें बॉलीवुड की खबरें | जानें अपना भविष्य
इन अटकलों के बारे में पूछे जाने पर नूयी ने कहा,'' रतन टाटा शानदार व्यक्ति हैं और उनके पास अपने उत्तराधिकार के लिए बेहद कुशल लोग हैं।'' इसके आगे नूयी ने कहाकि ''मैं अभी जो काम कर रही हूं उससे बेहद खुश हूं और मुझे अपने काम से प्यार है।''
पढ़ें 'दशक के उद्योगपति' चुने गए रतन टाटा
चेन्नई में जनेमीं नूयी दुनिया की प्रमुख शीतलपेय कंपनी पेप्सिको की सीईओ हैं जिसका कारोबार 60 अरब डॉलर से अधिक और इसमें 2,85,000 कर्मचारी हैं। रतन टाटा ने 1991 में जेआरडी टाटा से टाटा ग्रुप की कमान संभाली थी और लगभग 19 उन्नीस साल के करियर के बाद अगले साल दिसंबर में वो रिटायर हो जाएंगे। टाटा ग्रुप के कारोबार को संभालने के लिए रतन टाटा अपने उत्तराधिकारी तलाश में अभी से शुरु कर चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications