'दशक के उद्योगपति' चुने गए रतन टाटा

इंडो-इजरायली चैंबर ऑफ कामर्स की ओर से शुक्रवार को यह अवॉर्ड देते हुए शंकरनारायणन ने कहा कि टाटा ने हमेशा राष्ट्र को प्राथमिकता में रखा और व्यापार को विश्वास और मूल्यों से जोड़े रखा। उन्होंने कहा कि टाटा समूह हर भारतीय के जीवन को किसी न किसी रूप में छूता है।
राज्यपाल ने कहा, "टाटा अपनी चाय के जरिए हमारी सुबह को तरोताजा बनाते हैं तो हमारे खाने में उनका नमक भी होता है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि टाटा समूह प्रत्येक भारतीय के जीवन को किसी न किसी रूप से छूता है।"
सम्मान समारोह के दौरान टाटा ने कहा कि वह कई वक्ताओं द्वारा लगातार उनकी प्रशंसा में कहे गए शब्दों से वह काफी असहज हैं। उन्होंने कहा कि वे भारत और इजरायल के बीच आपसी संबंधों में वृद्धि की कई संभावनाएं देख रहे हैं। भारत और इजरायल कृषि एवं उच्च तकनीक के क्षेत्र में आपसी संबंध बढ़ा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications