बिहार में चुनावी वर्ष में सरकारी कर्मचारियोंकी हड़ताल आम
पिछले वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के समय राज्यकर्मी छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर 34 दिन हड़ताल पर थे। अंत में पटना उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद हड़ताल समाप्त हो पाई थी।
इसके पूर्व वर्ष 2004 में भी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर कर्मचारी 43 दिन की हड़ताल पर चले गए थे। उनकी मांगें राष्ट्रपति शासन में पूरी हुईं। राज्य में वर्ष 2005 में विधानसभा चुनाव हुए थे।
इसी तरह वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव के पूर्व वर्ष 1999 में राज्यकर्मियों की हड़ताल 116 दिनों तक चली। हड़ताल फरवरी में प्रारंभ हुई थी और मई माह में समाप्त हुई। इससे पहले वर्ष 1998 में लोकसभा चुनाव के पहले वर्ष 1997-98 में 52 दिनों तक राज्यकर्मी केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के समान वेतन की मांग के साथ हड़ताल पर चले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications