गोरखा नेता मदन तमांग का हत्यारा फरार

यह घटना रविवार को उस समय हुई जब निकोल तमांग को पूछताछ के लिए दार्जिलिंग के दागापुर इलाके में स्थित पुलिस गेस्ट हाउस लाया गया। वहीं वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस महानिरीक्षक ने मामला संज्ञान में आते ही जांच के आदेश दे दिए हैं। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस इस बात से हैरान है कि निकोल इतनी सुरक्षा के बावजूद भागने में कामयाब कैसे हुआ।
उल्लेखनीय है कि 21 मई को मदन तमांग की हत्या कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications