राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी
नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री ए. क़े एंटनी ने बताया कि हरियाणा स्थित गुड़गांव जिले के बिनोला में भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है।
इस विश्वविद्यालय की स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा नेतृत्व को सामरिक सुरक्षा चुनौतियों का आकलन करने में सहायता प्रदान करना और अनुसंधान एवं जानकारियों के आधार पर नीतियां तैयार करना है।
बुधवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में एंटनी ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई को हुई बैठक में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी दी।
उन्होंने सदन को यह भी बताया राष्ट्रीय रक्षा कलेज (एनडीसी), नई दिल्ली, रक्षा प्रबंधन कलेज (सीडीएम) सिकंदराबाद, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला और रक्षा सेवा स्टाफ कालेज ( डीएसएससी), वेलिंगटन को उनकी निजी शक्तियां या स्वायत्तता को कम किए बिना भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के अंतर्गत लाने का प्रस्ताव है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications