नकली घी की फैक्टरी का भंडाफोड़, 3 हिरासत में
पुलिस के अनुसार राजेंद्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तेजपुर के गडबडी इलाके में नकली घी बनाने की फैक्टरी चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात को दबिश देकर मौके से भारी मात्रा में नकली घी एवं तेल जब्त कर लिया। फैक्टरी से लगभग 1,500 लीटर तैयार माल बरामद किया गया। इस फैक्टरी में देश के नामचीन ब्रांडों के नाम से नकली घी बनाया जाता था।
पुलिस व जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने नकली घी बनाने के काम में लगे तीन लोगों को हिरासत में लिया है। फैक्टरी का मालिक पवन फरार है।
नगर पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह तोमर के मुताबिक फैक्टरी में 19 ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली घी बनाया जाता था। इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications