अन्य नेताओं के चहेते नेता हैं मनमोहन सिंह : न्यूजवीक

वाशिंगटन, 19 अगस्त (आईएएनएस)। न्यूजवीक पत्रिका के सर्वश्रेष्ठ देशों की सूची में भारत का स्थान भले ही 78वें पायदान पर हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्थान गौरवशाली है।

पत्रिका ने सिंह को "द लीडर्स अदर लीडर्स लव" नामक अपनी सूची में शामिल करते हुए अपनी ताजा कवर स्टोरी में लिखा है कि "पूर्व अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह ने किस तरह देश को 21वीं सदी की एक उभरती शक्ति के रूप में सामने लाने में प्रमुख भूमिका निभाई है।"

पत्रिका ने उन्हें वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक स्थिर समाजवाद से बहुमुखी उड़ान भरने का श्रेय दिया है। न्यूजवीक ने कहा है, "यह सिंह की अकल्पित व्यक्तिगत शैली है जो उनके साथी वैश्विक नेताओं को वाकई में प्रेरित करती है।"

पत्रिका ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक और मिस्र के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मोहम्मद अलबरदेई के हवाले से कहा कि विनम्रता के साथ बातचीत करने वाले मनमोहन सिंह राजनीतिक नेता के एक आदर्श प्रतिरूप हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+