लादेन को समर्पित किया गया गाना
समाचार एजेंसी आईएनए के मुताबिक वेबसाइट पर अपलोड गाने के बोल में कहा गया है, "अल्लाह सबसे बड़ा है। आपने (लादेन)अपना घर छोड़कर जेहाद शुरू किया है। आपने अपना जीवन पहाड़ों में गुजारा है और आप सभी अल्लाह के लिए कुर्बान होंगे।"
मेसिडोनिया में 'अल्बानियन मुस्लिम फोरम' के समर्थकों के बीच इस गाने की प्रति बांटे जाने के बाद इसे अन्य स्थानों पर गाया गया। ऐसा माना जा रहा है कि इस गाने को मेसिडोनिया की राजधानी स्कोपजे के विभिन्न विभिन्न जगहों पर भी गाया गया है।
उधर, मेसिडोनिया में स्थित मुस्लिम संगठनों ने इस गाने का विरोध करते हुए दावा किया है कि उन्हें इस गाने से कोई लेना देना नहीं है। इस बात पर विवाद पैदा हो गया है कि इस गाने को किसी मस्जिद में गाया गया है अथवा नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications