राष्ट्रमंडल खेल : पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा इनाम
मुख्यमंत्री रमन सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अगर स्वर्ण पदक जीतने में सफल होते हैं तो उन्हें आठ लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।"
रमन सिंह छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि रजत पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सरकार छह लाख और कांस्य जीतने वाले खिलाड़ियों को चार लाख रुपये का पुरस्कार देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ओलंपिक संघ के नए दफ्तर के लिए नया रायपुर इलाके में पांच एकड़ जमीन पसंद कर ली गई है। नया रायपुर ही छत्तीसगढ़ की अगली आधिकारिक राजधानी होगी।
इंडो-एश्यिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications