रासायनिक हमले से बचाव के ठिकाने बनाएगा इजरायल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार होम फ्रंट कमान के लेफ्टीनेंट कर्नल रॉनी सेरी ने बताया, "इजरायल जैविक या रासायनिक हमलों से अपने नागरिकों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर अतिरिक्त रूप से भूमिगत आश्रयस्थल बनाने की तैयारी कर रहा है। जिससे वहां हजारों लोगों को सुरक्षित बचाया जा सके।"
इजरायल, ईरान द्वारा लगातार परमाणु कार्यक्रम जारी करने को लेकर बेहद चिंतित है। ऐसी रपट मिल रही हैं कि ईरान के पास लंबी दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों के अलावा बड़े पैमाने पर रासायनिक और जैविक हथियार भी मौजूद हैं।
इजरायली खुफिया एजेंसी का अनुमान है कि हिजबुल्ला और हमास लेबनान और गाजा पट्टी से इजरायल के ज्यादातर हिस्सों को निशाना बनाकर लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइले दाग सकेंगे।
जेरूसलम में सबसे पहले अधिकतम लोगों के ठहरने की क्षमता वाले आश्रय स्थल बनाएं जाएंगे। इनमें नए रेलवे स्टेशन भी होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications