चीन में भूस्खलन, 67 लापता
बीजिंग। चीन के युनान प्रांत में बुधवार तड़के हुए भूस्खलन के बाद कम से कम 67 लोग लापता बताए गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार गोंगशान के पुलादी कस्बे में भूस्खलन की वजह से बिजली की आपूर्ति और दूरसंचार सेवाएं ठप्प पड़ गई हैं। यह पर्वतीय इलाका है और म्यांमार की सीमा से सटा है।
अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। भूस्खलन की वजह बीते कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश है।













Click it and Unblock the Notifications