इटली के पूर्व राष्ट्रपति कोसिगा का निधन
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार कोसिगा की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें नौ अगस्त को रोम के जेमिजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी हालत पहले से कहीं ज्यादा बिगड़ गई। इसी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
कोसिगा का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर सार्दिनिया में किया जाएगा। वह वर्ष 1985 से 1992 तक इटली के राष्ट्रपति रहे। उन्हें साम्यवाद का धुर विरोधी माना जाता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications