पीटीयू की नजर दक्षिण एशिया और अफ्रीका पर
पीटीयू बहुत जल्द दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) देशों में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्रबंधन और तकनीकी पाठ्यक्रमों का शुभारंभ करने जा रहा है। इसके बाद अफ्रीकी और खाड़ी देशों में भी पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है।
पीटीयू के कुलपति रजनीश अरोड़ा ने बताया, "सार्क देशों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के शुरू करने के बारे में हम बहुत ही गंभीरता से विचार कर रहे हैं।"
अरोड़ा ने आईएएनएस को बताया, "हमने पहले ही अध्ययन केंद्र खोलने के बारे में नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में तहकीकात कर ली है। इससे संबंधित प्रस्ताव को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सामने प्रस्तुत कर दिया गया है।"
उन्होंने बताया, "हमलोगों ने यूजीसी के सभी दिशा निर्देशों को पूरा किया है। हम इस बारे में हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अगर सब कुछ योजना मुताबिक चलता रहा तो अगले सत्र से सार्क देशों में पाठ्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications