दलाई लामा ने लेह, तिब्बत के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की
मैक्लियॉडगंज के सुगलाग्खांग मंदिर में आयोजित सार्वजनिक प्रार्थना में शामिल होकर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
दलाई लामा के कार्यालय के संयुक्त सचिव ने आईएएनएस को बताया, "सैकड़ों भिक्षुओं और भिक्षुणियों ने विशेष प्रार्थना में हिस्सा लिया।"
उन्होंने कहा कि दलाई लामा ने पाकिस्तान और रूस में प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के लिए भी प्रार्थना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications