ममता से मिले मुखर्जी, राजनीतिक एजेंडे से किया इंकार

Pranab
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को रेल मंत्री ममता बनर्जी का हाल-चाल लिया और उन्होंने इस बात से इंकार किया कि उनका यह दौरा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हुआ है। बनर्जी एक सड़क दुर्घटना के बाद से बीमार हैं।

मुखर्जी ने दक्षिणी कोलकाता में कालीघाट स्थित बनर्जी के आवास से प्रस्थान करने के पूर्व कहा, "लालगढ़ की रैली के बाद बनर्जी बीमार हो गईं। हम सभी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। हम उनका हाल-चाल जानने के लिए यहां आए हैं।"

मुखर्जी ने अपने दो घंटे के दौरे के दौरान शाम 6.15 बजे कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष मानस भूनिया के साथ बनर्जी के आवास पर पहुंचे। मुखर्जी ने आशा व्यक्त की कि बनर्जी जल्द स्वस्थ हो जाएंगी और संसद के मौजूदा मानसून सत्र में हिस्सा लेंगी। मुखर्जी ने कहा, "मैंने तय किया था कि संसद की छुट्टी के दिन शनिवार को बनर्जी को देखने जाऊंगा। इसलिए मैं यहां आया हूं। मैंने उनसे कहा है कि चिकित्सकों की सलाह का पालन करें।"

बकवास करता है मीडिया

मुखर्जी ने इस अवसर पर मीडिया के एक खास वर्ग में आई उन खबरों को बकवास बताया, जिनमें कहा गया है कि सरकार ने नक्सल प्रभावित लालगढ़ इलाके में एक रैली के दौरान बनर्जी द्वारा की गई टिप्पणी पर उनसे सफाई मांगी है। कुछ समाचार चैनलों पर खबर थी कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुखर्जी को रेल मंत्री के पास भेजा है।

मुखर्जी ने कहा, "ये सब बकवास है। यहां मैं अपनी मर्जी से आया हूं। इसके अलावा कोई कारण नहीं है। मैं यहां किसी के आदेश पर नहीं आया हूं।" मुखर्जी ने मीडिया के उस तर्क के लिए उसे आड़े हाथों लिया, जिसमें कहा गया है कि मुखर्जी ने ग्रीन कार्ड दिखाने के लिए बनर्जी से मुलाकात की।

मुखर्जी ने कोलकाता प्रस्थान करने से पहले दिल्ली में मीडियाकर्मियों से कहा था, "मैं कोई रेड कार्ड, ग्रीन कार्ड या येलो कार्ड लेकर नहीं जा रहा हूं। जो कुछ भी खबर आ रही है वह पूरी तरह कपोल कल्पना है।" मुखर्जी ने संवाददाताओं को बताया था, "मैं उनसे इसलिए मिलने जा रहा हूं, क्योंकि वह बीमार हैं। इसमें कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। वैसे भी मेरी मुलाकात के पहले आप यह कैसे जानते हैं कि मैं क्या चर्चा करने जा रहा हूं?"

ज्ञात हो कि सोमवार को लालगढ़ रैली में बनर्जी ने नक्सली प्रवक्ता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद की आंध्र प्रदेश में दो जुलाई को कथित मुठभेड़ में की गई हत्या की निंदा की थी और उसे फर्जी मुठभेड़ भी करार दिया था। इसके बाद वामपंथियों ने बनर्जी पर रैली में नक्सलियों के साथ राजनीतिक सांठगांठ करने का आरोप लगाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+