दुनिया का 'मोस्ट वांटेड' साइबर अपराधी गिरफ्तार

अमेरिका के खुफिया सेवा एवं न्याय विभाग ने कहा कि 27 वर्षीय व्लादिस्लाव एनातोलिविएच होरोहोरीन को शनिवार को नाइस हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह मोनाको से मास्को जा रहा था।
स्थानीय समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट" में छपी एक खबर के मुताबिक होरोहोरीन को नवंबर में संघीय ग्रेंड ज्यूरी ने क्रेडिट कार्ड की धोखाधड़ी के मामले में आरोपित किया था।
खुफिया सेवा के मुताबिक होरोहोरीन दुनिया भर में 'बैड बी" के नाम से कुख्यात है और विश्व के पांच मशहूर साइबर अपराधियों में से एक है।
खुफिया सेवा के सहायक निदेशक माइकल मेरित ने कहा, "वह एक ऐसे नेटवर्क का हिस्सा था जिसने घुसपैठ कर हर वित्तीय सूचना की जानकारी हासिल की थी।"












Click it and Unblock the Notifications