टीचर ने डंडे से पीटा, छात्र का सिर फटा
इटावा।
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में इंटर कॉलेज के एक शिक्षक ने मामूली गलती करने पर 11वीं के एक छात्र को से इतना पीटा कि उसका सिर फट गया। छात्र को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। id="toptextpromo">जिले
के कोतवाली सदर इलाके में स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज के शिक्षक मोहम्मद अहमद पर आरोप है कि उन्होंने बुधवार को 16 वर्षीय छात्र शिशिर शुक्ला को डंडों से इतना पीटा कि उसका सिर फट गया। घायल शिशिर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसके सिर पर कई टांके लगे हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इटावा
के जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञान प्रकाश ने गुरुवार को कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। घटना की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है। जांच में अगर शिक्षक दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार मध्याह्न अवकाश के बाद कक्षा से बाहर निकलते समय शिशिर ने कतार तोड़ दी थी। इसी वजह से उसकी इतनी पिटाई हुई।











Click it and Unblock the Notifications