अफ्रीका से संपर्क बढ़ाने के लिए व्यापार फोरम गठित
युगांडा के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्यपालन मंत्री होप मवेशगी इस फोरम की पहली बैठक में शामिल हुईं। कम समय के दौरे पर भारत आईं मवेशगी ने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच व्यापार को बढ़ाने की बड़ी संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा, "यदि आप युगांडा में व्यापार करते हैं तो आप पूरे अफ्रीकी महाद्वीप को अपना बाजार बना सकते हैं।"
युगांडा की उच्चायुक्त निमिषा माधवानी ने सुझाव दिया कि उनके देश में एक बड़ी व्यापार बैठक का आयोजन किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि भारतीय विमानन कंपनियां युगांडा का दौरा करेंगी। उनके लिए युगांडा में संभावनाएं मौजूद हैं। भारत-अफ्रीका वायुसेवा नेटवर्क के लिए युगांडा प्रमुख केंद्र बन सकता है।"
फोरम के संयोजक केदार नाथ गुप्ता ने कहा कि इस तरह के फोरम का विचार पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम से प्रेरित है, "उन्होंने कहा था कि अफ्रीका भविष्य है।"
कलाम ने अफ्रीका में सूचना प्रौद्योगिकी नेटवर्क के लिए प्रेरक का काम किया था। उन्होंने प्रमुख भारतीय संस्थानों को अफ्रीका में शिक्षण एवं चिकित्सा संस्थानों से जोड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।