12 साल की लड़की के पेट में बालों का गुच्छा
ब्यूनस आयर्स। ये दुनिया भी अजब है जहां हर तरह के चमत्कार मिलते हैं। अर्जेटीना में डॉक्टर्स ने 12 साल की एक लड़की के पेट से 700 ग्राम का बालों का एक गुच्छा निकाला है। यह लड़की अखाद्य चीजें खाने की मानसिक बीमारी से पीड़ित है। करीब सात साल से यह लड़की अपने बाल, खिलौनों के छोटे टुकड़े, मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े और सीमेंट जैसी चीजें खा रही थी। चिकित्सकों ने इस लड़की को 'ट्राइकोफेगी' नामक मानसिक बीमारी से पीड़ित बताया है।
पढ़ें - अजब-गजब खबरें
गैन्डल्फो अस्पताल के बाल शल्य चिकित्सा विभाग की प्रमुख एना रोसी ने कहा, "इस बच्ची का कुछ और अस्पतालों में इलाज हुआ था लेकिन वहां पूरी जांच नहीं की गई थी।" उन्होंने कहा कि हमें इस लड़की में कम वजन, बाल झड़ने और पेट में असामान्य उभार के लक्षण देखकर पेट में ट्यूमर होने का संदेह हुआ था लेकिन हमें इतने बड़े बालों के गोले की आशंका नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications