राशन घोटाले का आरोपी पूर्व सैन्य अधिकारी गिरफ्तार

के. साहनी 2006 में लेफ्टिनेंट जनरल के पद से सेवानिवृत हो गए थे। वह जनरल कोर्ट मार्शल (सीजीएम) का सामना करने वाले सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। साहनी आर्मी सर्विसेज कार्प्स (एएससी) के अधिकारी हैं। उन पर सियाचियन ग्लेशियर सहित ऊंचाई वाले इलाकों में जवानों के लिए भेजे जाने वाले मांस और सूखे राशन की सप्लाई में हेराफेरी करने का आरोप है।
साहनी पर आरोप है कि उन्होंने एएससी के महानिदेशक पद पर कार्यरत होने के दौरान जवानों के लिए खराब राशन खरीदने की इजाजत दी थी।












Click it and Unblock the Notifications