लेह में बादल फटने से तबाही, मृतकों की संख्या 80 हुई
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के लेह कस्बे में बादल फटने के कारण आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 80 के पार पहुंच गई है। जबकि 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। बाढ़ से इस इलाके की ज्यादातर इमारतें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
पुलिस और सेना के जवान मिल कर लोगों को बचाने के काम में जुटे हैं। अब तक 59 शव बरामद किये जा चुके हैं। करीब 160 घायल लोगों को सेना के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। भारतीय सेना के 6000 जवानों के अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान भी मदद कर रहे हैं। राहत कार्यो में हेलीकॉप्टरों को भी लगाया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लेह हवाई अड्डे के रनवे पर पानी भर गया है और वहां सड़क संपर्क भी बाधित हुआ है। बीएसएनएल मुख्यालय के तबाह होने से कस्बे में संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई है और श्रीनगर से लेह के अधिकारियों से संपर्क करने में कठिनाई हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications