जहरीला खाना खाने से उत्तराखंड में 4 की मौत
देहरादून। उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले में एक हैरतंगेज घटना सामने आई। यहां पर जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 6 लोग अब भी बीमार हैं और इनमें से 1 बच्ची की हालत काफी गंभीर है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में दरमौला गांव के 75 साल का बोनादो लाल, उनका 35 साल का बेटा दर्शन लाल और पोतियां भागीरथी (8) व गोदावरी (6) हैं। परिवार के अन्य छह सदस्य भी बीमार हैं। एक बच्ची सरकारी अस्पताल में भर्ती है। जबकि शेष पांच लोग नजदीक के एक अन्य अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस के मुताबिक परिवार के चारों सदस्यों की मौत जहरीले खाने से हुई। इस परिवार के सभी सदस्यों को बुधवार की रात खाना खाने के बाद उल्टी और सिरदर्द की शिकायत हुई। सुबह तक घर के चार लोगों ने दम तोड़ दिया। जिला प्रशासन का दावा है कि घटना की सूचना पाते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। प्राप्त सूचना के अनुसार परिवार के लोगों ने बुधवार रात हरी सब्जी खाई थी जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications