प्रणब चाहते हैं जीएसटी पर सहयोग

मूल्य वृद्धि पर राज्यसभा में चली बहस के दौरान जवाब देते हुए मुखर्जी ने कहा, "थोड़ा प्रयास करने की जरूरत है। मैं यहां बैठे नेताओंे से आग्रह करता हूं कि वे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मंत्रणा करें।"

वित्त मंत्री ने सदन से जीएसटी प्रस्ताव लाने में सरकार को समर्थन देने का आग्रह किया।

मुखर्जी ने कहा, "यदि हमें जीएसटी के मसले पर सभी संबंधित व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा और पेट्रोल एवं अन्य पेट्रालियम उत्पादों को इसके दायरे ला पाएंगे और जीएसटी को अप्रैल 2011 से लागू कर पाएंगे तो तो मुझे लगता है कि इससे पेट्रालियम मूल्यों में भिन्नता मिट सकेगी।"

मुखर्जी ने कहा कि अगर हमें जीएसटी 2011 से लागू करना है तो इसी सत्र में एक संशोधन विधेयक लाना चाहिए। तभी इसे शीतकालीन सत्र में पारित कराया जा सकेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+