पाकिस्तान को एक करोड़ डॉलर की सहायता देगा मलेशिया
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' में शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के हवाले से छपी एक खबर में कहा गया है, "मलेशिया की सरकार पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मदद देगी।"
बरनामा न्यूज एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान में 22 जुलाई को आई भयंकर बाढ़ में कम से कम 1,600 लोग मारे गए हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं।
गौरतलब है कि पंजाब, बलूचिस्तान, गिलगिट बाल्टिस्तान और खबर पख्तूनख्वा प्रांतों में इस आपदा से सबसे अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications