स्पेन में संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक संदिग्ध आतंकवादी की पहचान एम.जे. के रूप में की गई है। उसे मंगलवार रात तोरतोसा कस्बे से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ इंटरपोल ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
सूत्रों के मुताबिक एम.जे. तोरतोसा में एक घर में दो-तीन दिनों के लिए ठहरा हुआ था। इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि उसने स्पेन में किसी तरह का अपराध किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications