जरदारी ने कैमरान का आमंत्रण ठुकराया
लंदन, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन के दौरे पर आए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरान के आतिथ्य प्रस्ताव को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि वह काफी व्यस्त हैं।
वेबसाइट 'डेली मेल' ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि जरदारी ने बकिंघमशायर के चेकर्स में रात्रि विश्राम के आमंत्रण को ठुकरा दिया। पाकिस्तान की आतंकवाद से मुकाबले की रणनीति को लेकर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक विवाद जारी है।
रिपोर्ट के मुताबिक जरदारी को गुरुवार की शाम चेकर्स में रात्रिभोज में शामिल होने के लिए प्रस्ताव दिया गया था जहां उनकी कैमरान के साथ औपचारिक वार्ता होनी थी।
डाउनिंग स्ट्रीट ने हालांकि इस बात से इंकार किया की जरदारी ने कैमरन के किसी प्रस्ताव को ठुकाराया है।
जरदारी का शुक्रवार को कैमरन के साथ औपचारिक वार्ता प्रस्तावित है। पाकिस्तानी सूत्रों ने कहा कि जरदारी कैमरन के साथ बातचीत में उन्हें बताएंगे कि किस तरह उनका देश आतंकवाद से प्रभावित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications