लालकिला एक्सप्रेस में लूटपाट, स्टेशन पर तोड़फोड़ (लीड-1)

लूट का विरोध करने वाले यात्रियों से मारपीट भी की गई। लुटेरों ने एक पुलिसकर्मी को भी गोली मार दी। घटना से नाराज यात्रियों ने रेलगाड़ी के क्यूल स्टेशन पर पहुंचने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार हाबड़ा-दिल्ली लालकिला एक्सप्रेस पर लुटेरे जमुई रेलवे स्टेशन पर सवार हो गए और जैसे ही रेलगाड़ी आगे बढ़ी, लुटेरों ने लूटपाट शुरू कर दी। लुटेरों ने राजकीय रेल पुलिस के एक जवान जैनुद्दीन अंसारी को भी गोली मारकर घायल कर दिया। सभी लुटेरे कुंदर हाल्ट के पास रेलगाड़ी रोककर भाग गए।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लुटेरों की संख्या 30 से ज्यादा थी। उनके पास हथियारों के अलावा कुल्हाड़ी और लोहे की छड़ें भी थीं। लुटेरों ने विरोध करने वाले यात्रियों से जमकर मारपीट की। उन्होंने आरक्षित बोगी एस-2, एस-3 और एस-4 में लूटपाट की। मारपीट में करीब 24 यात्री घायल हो गए।

लुटेरों ने एक वातानुकूलित बोगी में भी घुसने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। लुटेरों ने उस बोगी की खिड़की के कई शीशे तोड़ दिए।

क्यूल स्टेशन पर घायलों के इलाज की शीघ्र व्यवस्था नहीं होने से नाराज यात्रियों ने उप स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा मचाया।

उप स्टेशन प्रबंधक ए़ एऩ गौड़ ने बताया कि सभी घायलों का इलाज करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि घायल यात्रियों ने स्टेशन में घुसकर कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बिहार में पिछले एक माह के दौरान आठ से ज्यादा रेलगाड़ियों में लूट हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+