ओबामा की शीर्ष आर्थिक सलाहकार देंगी इस्तीफा
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार व्हाइट हाउस की तरफ से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया कि अपने इस्तीफे के बाद, जो तीन सितंबर से प्रभावी होगा, रोमर बर्कले के कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में दोबारा कार्यभार संभालेंगी।
आर्थिक मंदी से निपटने की योजना में मदद के लिए सीईए की प्रमुख के रूप में वह लगभग रोजाना राष्ट्रपति ओबामा से मिलती थीं।
आर्थिक मंदी और बेरोजगारी से निपटने के लिए अतिरिक्त उपायों की वह पैरोकार रहीं।
ओबामा ने कहा, "क्रिस्टीना रोमर ने आर्थिक संकट और उससे बाहर निकलने के दौर में मुझे और देश को असाधारण सेवाएं दी हैं।"
ओबामा ने कहा, "अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में क्रिस्टीना के कार्यकाल में ज्यादा चुनौतियां थीं। मैं उनके कौशल, बुद्धिमत्ता और प्रतिबद्धता की सरहना करता हूं।"
सीईए से इस्तीफा देने बाद वह आर्थिक सुधार सलाहकार बोर्ड की सदस्य के रूप में मार्गदर्शन करती रहेंगी। यह एक गैर-सरकारी विशेषज्ञों का दल है जो मंदी से उबरने पर नजर रखता है और इसके लिए तौर-तरीके सुझाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications