बिहार में उमस से बेहाल हैं लोग
पटना। पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान रिमझिम बारिश जरूर हुई लेकिन इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकी है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 0.5 मिलीमीटर तथा गया में सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश होने के बावजूद लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की सुबह पटना का तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.8, भागलपुर का 28.4 तथा पूर्णिया का तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनिमेष चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि अगले बारह घंटे के दौरान राज्य में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है लेकिन बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हुआ है। इस कारण संभावना व्यक्त की जा रही है कि एक-दो दिनों में राज्य के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications