लेह में बादल फटा, 44 की मौत, 300 घायल (लीड-1)
पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर क्षेत्र) फारूक अहमद ने आईएएनएस से कहा कि गुरुवार मध्य रात्रि को कस्बे के समीप बादल फटने के बाद भारी बाढ़ आई और भूस्खलन हुआ।
इस घटना में एक पॉलीटेक्निक कॉलेज, भारत संचार निगम लिमिटेड का मुख्यालय और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के शिविर सहित कई सरकारी कार्यालय और इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं हैं।
सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के 4,000 जवानों ने भारी पैमाने पर बचाव और राहत कार्य शुरू किए हैं। करीब 160 घायल लोगों को सेना अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
कस्बे में संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई है और प्रशासन को वहां के अधिकारियों से संपर्क करने में कठिनाई हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications