वोट बेचने के मामले में चार विधायकों पर मामला दर्ज

राज्य सतर्कता ब्यूरो के महानिरीक्षक एम. वी. राव ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, "चार विधायकों के खिलाफ गुरुवार रात एफआईआर दर्ज कराई गई।"

कांग्रेस के राजेश रंजन, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सिमोन मरांडी और टेकलाल महतो व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उमा शंकर अकेला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

झारखण्ड के मुख्य सचिव ए. के. सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार शिकायत दर्ज कराई गई है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने केवल चार विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज कराने को कहा था। वीडियो फुटेज में दिख रहे दो अन्य कांग्रेसी विधायकों को छोड़ दिया गया।

अंग्रेजी समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन और कोबरा पोस्ट के एक स्टिंग ऑपरेशन में दिखाया गया था कि कांग्रेस के तीन, झामुमो के दो और भाजपा का एक विधायक अपना वोट बेचने के लिए तैयार थे।

स्टिंग में दिखाया गया था कि कांग्रेस विधायक सावन लाकरा, राजेश रंजन और योगेंद्र बैठा अपना-अपना वोट देने के लिए एक-एक करोड़ रुपये मांग रहे थे।

वहीं झामुमो के दोनों विधायक क्रमश: एक करोड़ रुपये और दो करोड़ रुपये में अपना वोट देने के लिए तैयार हो गए थे जबकि भाजपा का एक विधायक 50 लाख रुपये और एक वाहन की कीमत पर अपना वोट देने के लिए तैयार था।

चुनाव आयोग ने मंगलवार को झारखण्ड सरकार को इन विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+