मप्र में बारिश, गर्मी से राहत
मैासम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में निरंतर सामान्य बारिश हो रही है और आने वाले 24 घंटों में भी यह सिलसिला बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में डेढ़ मिलीमीटर, इंदौर में 13़ 6 मिलीमीटर, जबलपुर में 3़ 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई है।
मैासम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में राज्य में बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट काफी राहत देने वाली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications