सड़क हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत
पुलिस के अनुसार नांगल थाना क्षेत्र में बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मेरठ रोडवेज की एक अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी। बस हरिद्वार से वापस लौट रही थी जबकि कांवड़िए हरिद्वार की तरफ जा रहे थे।
नांगल थाना प्रभारी नानक चंद ने संवाददाताओं को बताया कि सभी घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 10 की हालत नाजुक बनी हुई है। बस चालक भी घायल हो गया है हालांकि बस में कोई यात्री सवार नहीं था।
नानक चंद के मुताबिक सभी कांवड़िए मेरठ जिले के हस्तिनापुर इलाके के रहने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications