उप्र में 50 हजार रुपये का ईनामी अपराधी ढेर
पुलिस के मुताबिक जिले के सरायख्वाजा थाने के जफराबाद इलाके में गुरुवार देर रात कुख्यात अपराधी अकबर खान (35 वर्ष) को करीब आधा घंटे तक चली मुठभेड़ में मार गिराया गया। वह हत्या, अपहरण और हत्या के प्रयास जैसे 20 मामलों में वांछित था। अकबर के कब्जे से 9 एमएम की एक पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए गए।
सरायख्वाजा थाना प्रभारी रमेश यादव ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, "हमें सूचना मिली थी कि अकबर खान इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने वाला है। जैसे ही वह अपने एक साथी के साथ दिखाई पड़ा पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान उसने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी गोलीबारी में अकबर खान मारा गया।"
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पुलिसकर्मी रीतेश कुमार को भी गोली लगी है, फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। अकबर के फरार साथी की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications