बिहार में सड़क हादसा, 3 मरे
पुलिस के अनुसार एकंगरसराय से चिकित्सक डॉ़ शंभु प्रसाद के श्राद्घकर्म में भाग लेकर कुछ चिकित्सक टाटा सूमो वाहन से वापस पटना लौट रहे थे। सूमो चंदकुरा मोड़ के समीप पहले से खड़े एक ट्रक में टकरा गया।
इस घटना में डॉ़ विकास कुमार, डॉ़ राधेश्याम तथा स्वास्थकर्मी दीनानाथ की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications