लालकिला एक्सप्रेस में जमकर लूटपाट
पुलिस के अनुसार हाबड़ा-दिल्ली लालकिला एक्सप्रेस पर लुटेरे जमुई रेलवे स्टेशन पर सवार हो गए और जैसे ही रेलगाड़ी आगे बढ़ी, लुटेरों ने लूटपाट शुरू कर दी। लुटेरों ने राजकीय रेल पुलिस के एक जवान जैनुद्दीन अंसारी को भी गोली मारकर घायल कर दिया। सभी लुटेरे कुंदर हाल्ट के पास रेलगाड़ी रोककर भाग गए।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लुटेरों की संख्या 15 से ज्यादा थी जो हथियारों से लैस थे। उन्होंने बताया कि लुटेरों ने विरोध करने वाले यात्रियों से मारपीट भी की। इससे छह से ज्यादा यात्री घायल हो गए।
घटना से नाराज यात्रियों ने ट्रेन के क्यूल स्टेशन पर पहुंचने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications