भूस्खलन के चलते मनाली-लेह राजमार्ग बंद
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 475 किलोमीटर की दूरी वाला यह राजमार्ग हिमाचल प्रदेश के मनाली को जम्मू एवं कश्मीर के लेह से जोड़ता है और गुरुवार रात हुई भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से इसे बंद कर दिया गया है।
राज्य में 13,050 फुट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा को भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि 'जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स' (ग्रीफ) के जवान बर्फ हटाने के अभियान में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का ही एक अंग ग्रीफ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications