तिब्बती प्रधानमंत्री चुनाव के लिए डोल्मा उम्मीदवार घोषित
निर्वासित सरकार में डोल्मा पहली महिला लोकसभा उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले कलोन त्रिपा या प्रधानमंत्री पद के चुनाव में वह मैदान में उतरेंगी। अभी तक निर्वासित तिब्बती सरकार में कोई महिला प्रधानमंत्री नहीं चुनी गई है।
डोल्मा ने आईएएनएस से कहा, "अगर मुझे मौका मिलता है तो, मैं कलोन त्रिपा की जिम्मेदारियों को अपने कंधे पर ले लूंगी।"
उन्होंने कहा, "लेकिन तीन अक्टूबर तक सभी चीजें और स्पष्ट हो जाएगी जब उम्मीदवारों को नामित करने के लिए प्राथमिक चुनाव संपन्न होंगे।"
उल्लेखनीय है कि निर्वासित तिब्बती सरकार के लिए आम चुनाव 20 मार्च 2010 को होना है। इस दौरान दुनिया भर में रह रहे निर्वासित 120,000 तिब्बती मतदान कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications