हिरोशिमा पर परमाणु बम हमले की 65 वीं बरसी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विकिरण से प्रभावित और पिछले वर्ष मरने वाले 5,501 लोगों के नाम भी स्मारक स्थल पर जोड़ दिए जाने के बाद इस हमले के पीड़ितों की संख्या बढ़कर 269,446 हो गई है।
बम हमले की 65वीं बरसी पर 'पीस मेमोरियल पार्क' में समारोह का आयोजन हुआ और मृतकों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून, 70 देशों के प्रतिनिधि और जापान में अमेरिका के राजदूत जान रूज भी समारोह में शामिल हुए। मून इस समारोह में शामिल होने वाले पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव और रूज पहले अमेरिकी राजदूत हैं ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications